Wednesday, July 21, 2010

छिया-छिया राम-राम


पटना : छिया-छिया राम-राम. सच  में  आज  जो  कुछ  हुआ  बिहार  विधान सभा में उसे देख कर  तो  हर  कोई यही कहेगा. मंगलवार की घटना  ने  महावीर  और बुद्ध की धरती को शर्मसार कर दिया. सदन में जूतम-पैजार की यह घटना उस समय हुई, जब यहाँ के मुखिया  समेत  उनके  तमाम  सिपहसलार  मौजूद  थे. ऐसे में ये लोग देश, राज्य व समाज को क्या  शिक्षा  देंगे! इस घटना को पूरा देश देख रहा  था.  पक्ष  या विपक्ष सबने मिलकर बिहार की गरिमा को  मटियामेट कर दिया. लोकतंत्र का मंदिर कलंकित हो गया. इज्जत-आबरू की बखिया उधड़ गयी. मर्यादाएं तार-तार हो गयी. कहें तो इसमें कहने को अब कुछ भी नहीं रह गया है.  

No comments:

Post a Comment