Sunday, July 11, 2010

भईया, चुनाव नजदीक है...

केन्द्रीय रेलवे मिनिस्टर
के एच मनियाप्पा
पटना के दौरे पर आये थे
पटना : भईया,  चुनाव  नजदीक  है..., तभी  तो  नेताओं  के  तरकश  से एक से बढकर एक वाण  निकालने लगे हैं. बिहार  में  कांग्रेसी मंत्रियों के दौरे  को  जहां  जदयू  और  भाजपा  वाले  'एयर  ड्रोपिंग'  बता रहे हैं, वहीं  कांग्रेस  अब  'एयर  बमबार्डिंग' की बात कर रही है. फोटो में सेन्ट्रल  रेलवे  स्टेट मिनिस्टर के एच मनियाप्पा दीघा पुल की घोषणा  करते हुए. इसके अलावा विभिन्न दलों की ओर  से महंगाई पर बंद भी चुनाव की ही  'तैयारी'  है.  अब  इसको  लेकर  बयानबाजी  भी  शुरू  हो  गयी  है.  यानी  हर  कोई 
एक दूजे को फ्लॉप बता रहे हैं. वे एक-दूसरे में मीन-मेख निकाल रहे है. कहें तो इस चुनावी दलदल में हर दल कूदने को तैयार है. भईया, यह तो अभी  शुरुआत  है,  देखिये आगे-आगे होता है क्या...     

1 comment:

  1. abhi to shuruat hai sir! aage-aage dekhte jaiye hota hai kya! waise aapne HUNAVI NAUTANKI ka Casting dikhane ka achha prayaas kiya hai. isi tarah likhte rahiye...! bahut achha post hai....

    ReplyDelete